फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झाड़-फूंक के बहाने किशोरी के साथ अश्लील हरकत

Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने पहुंचे दो लोगों पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। दोनों के चंगुल से छुटकर वह सीधे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि उनके घर से कुछ दूरी पर सुमन देवी नामक महिला का घर है। उनकी बेटी बीमार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर पर झाड़-फूंक करने सूर्यमणि व एक अज्ञात शख्स आया था। इनकी एक सहयोगी मंजूलता पूजा-पाठ करा रही थी।
आरोप है कि झाड़-फूंक करने वालों ने किशोरी को बुलवाया। उसके जाने पर अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की। बताया कि इस बात उलाहना देने जब वह आरोपी सुमन के घर गई तो घर वालों ने गाली देकर भगा दिया और धमकाया भी। पुलिस ने भी नहीं सुनी, तब जाकर कोर्ट में अर्जी दी। एसओ दुबौलिया संध्यारानी तिवारी ने बताया कि मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें