बनकटी। सुपोषित बस्ती अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशासक कुपोषित बच्चों को केला और दूध सहित अन्य पौष्टिक आहार देकर उनका वजन बढ़ाने में लगेंगे ।
सीडीपीओ बनकटी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बनकटी विकास खंड सिसवा पांडेय, सिकराय बरगाह, डेल्हापार, छितौनी, डड़वालगुनी, भिटहा, खंडहर, मनिकौरा, बखरिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों से 264 कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन बालविकास द्वारा किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक द्वारा एंट्राईट फंड से 6 माह से 8 माह तक 30 एमएल दूध, एक केला, एक अंडा तथा 9 माह से 11 माह तक 400 एमएल दूध, 12 माह से 23 माह तक 500 एमएल दूध, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक 600 एमएल दूध, 4 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को 700 एमएल दूध व दो केला व अन्य पौष्टिक आहार व अंडा डोज आवश्यकतानुसार दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के जरिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। संवाद