भानपुर। मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत सोनहा पुलिस टीम ने सोमवार को उपनिरीक्षक देव मुनि सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षी अर्चना यादव व रिक्रूट महिला आरक्षी प्रियांशी कुशवाहा ने थाना क्षेत्र के पडरी, चक्कर चौराहा, भिरिया व सल्टौवा कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण के संबंध मे जागरूक कर उन्हें पुलिस सहयोग और कानून की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर हेल्प वेबसाइट www.cybercrime.gov.in तथा थाने के सीयूजी 9454403123 व मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454408358 के बारे में भी जानकारी दी। संवाद