फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रफ्तार पकड़ेगा मानसून, तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रफ्तार पकड़ेगा मानसून, तेज बारिश के आसार
विज्ञापन

बस्ती। लगातार उमस भरी गर्मी से अकुलाए जनमानस को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 36 घंटे के भीतर तेज बारिश हो सकती है, जिससे काफी हद तक उमस से निजात मिल जाएगी। बारिश होने से किसानों की गतिविधि भी तेज होगी। धान की रोपाई का काम जोर पकड़ लेगा।
शुरुआत के दो-तीन अच्छी बारिश के बीच तापमान काफी नीचे आ गया था। पिछले शुक्रवार-शनिवार को अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया था। मगर रविवार के बाद एकाएक गर्मी बढ़ने लगी। हवाओं का साथ न मिलने के कारण बादल भी ठीक तरह से जम नहीं पाए और तापमान बढ़ा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से उमस की स्थिति काफी बढ़ गई थी। मंगलवार को तेज गर्मी महसूस की गई, जिससे लोग अकुलाने लगे। बुधवार को भी हालत कुछ इसी तरह रही। हालांकि दोपहर बाद से घने बादल छाएने लगे। उससे उम्मीद होने लगी कि एक बार फिर मानसून अपना रंग दिखाएगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंडल में आगामी 36 घंटे के भीतर कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें