फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा में गंदा पानी गिराने पर लिटिल फ्लावर स्कूल को नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मनोरमा नदी में गंदा पानी गिराने पर लिटिल फ्लावर स्कूल एक बार फिर विवादों से घिर गया है।
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को नोटिस भेजकर तुरंत नदी में गंदा पानी न गिराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पिछले वर्ष मनवर नदी में स्कूल का गंदा पानी गिराने पर विवाद खड़ा हो गया था। तब नगर पंचायत ने स्कूल द्वारा नाले में खोले गए पाइप को बंद कराकर प्रबंधन को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

बाद में स्कूल परिसर में सोखता निर्माण कर पानी उसी में गिराया जा रहा था। आरोप है कि इधर बंद की गई पाइप को खोलकर चोरी-छिपे नाले में गंदा पानी गिराने की बात सामने आई तो नगर पंचायत ने जांच कराई। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने नोटिस जारी कर पानीबंद करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाल के दिनों में बिना स्वीकृत नक्शे से अधिक मंजिल का निर्माण किए जाने और बिना मान्यता के नियम विरूद्ध एक से आठ तक की कक्षाएं चलाने पर स्कूल प्रबंधन को नगर पंचायत व शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस जारी हो चुका है।
इस संबंध में ईओ ने बताया कि नाले के जरिये बरसाती पानी नदी में जाता है। स्कूल द्वारा गंदा पानी नाले में गिराने से नदी का पानी दूषित हो रहा है।
ईओ ने कहा कि नोटिस भेजा गया है। पानी गिराना बंद नहीं किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें