परशुरामपुर व कप्तानगंज के एडीओ पंचायत को नोटिस
बस्ती। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने परसरामपुर तथा कप्तानगंज के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नाटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीपीआरओ के साथ सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत की बैठक में दिए हैं। निर्देश दिया कि समय से शिकायतों का निस्तारण करे। निस्तारण करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। समीक्षा में उन्होने पाया कि सहायक विकास अधिकारियों के पास कुल 137 शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी की हैं। डीएम ने डीपीआरओ शिवशंकर सिंह को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें तथा प्रगति से उन्हें अवगत करायें। समीक्षा के दौरान जिला समन्वयक राजा शेर सिंह, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ द्विवेदी मौजूद रहे।