फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका की चेयरमैन को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद बस्ती की चेयरमैन नेहा वर्मा को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें एक प्रकरण में डीएम कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर पक्ष रखने के लिए पूर्व में पत्र जारी किया गया था, बावजूद इसके वह उपस्थित नहीं हुई थीं।
विज्ञापन

अब उन्हें संबंधित प्रकरण में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए बताया है कि पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के खीरीघाट के आनंद राजपाल ने नौ दिसंबर 2025 में एक शिकायत की थी, जिसके संबंध में नगर पालिका चेयरमैन को 29 जनवरी 2026 को डीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था। मगर वह उपस्थित नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में शासन को आख्या प्रेषित नहीं की जा सकी।12 फरवरी को उपस्थित होकर शिकायत के संंबंध में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें