फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फिर से संवारा जाएगा कंपनीबाग चौराहा, सर्वे का काम शुरू

विज्ञापन
कंपनीबाग चौक बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे में शुमार कंपनीबाग पर चौक को फिर से संवारा जाएगा। पहले यह कार्य नगर पालिका से कराया जाना था, मगर बजट की अड़चन आने पर नपा प्रशासन पीछे हट गया। अब इसकी तैयारी पीडब्ल्यूडी ने की है। बड़ेवन से कंपनीबाग चौराहे तक सड़क फोरलेन होने और फिर यहां नाला निर्माण के चलते पूर्व में बने गुरु गोबिंद सिंह स्मृति चौक किनारे-किनारे से छूट गई। सुंदरता भी खत्म हो गई। इसके बाद सिख समाज ने चौक को पुन: संवारने के लिए मांग की। जिसके बाद नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाकर चौक संवारने के लिए पहल की। मगर, बीच में बजट न होने की बात कहकर कार्य से हाथ पीछे खींच लिया गया। उसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन ने चौक को फिर से बनाने के लिए पहल किया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड वन इं. उमेश विश्वकर्मा ने सर्वे शुरू किया। बताया कि इस चौक का सर्वे करके प्रस्ताव बनाया गया है। बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए नक्शा आदि तैयार कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी अपने मद से ही चौक का पुर्ननिर्माण कराएगी।
अभी नाले का कार्य अधूरा : 1.70 किमी. बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन सड़क पर अभी कई जगहों पर नाले का कार्य अधूरा है। बताया गया कि सड़क किनारे बने नाले का निर्माण जल्द पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद उस पर ढक्कन लगवा दिया जाएगा। हालांकि, अभी कई जगहों पर नाले खुले हुए हैं, इससे हादसे की आशंका रहती है। वहीं, जगह-जगह अब सुरक्षा संबंधी बोर्ड भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें