बस्ती। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक व विधि सीटों पर प्रवेश के लिए नान रिफंडेबल अनिवार्य शुल्क की सूची जारी कर दी गई है। एपीएन पीजी कॉलेज में सूची सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के समस्त कक्षाओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में अनुमोदित नान रिफंडेबल शुल्क निर्धारित है। फार्म में यही शुल्क भरना होगा। बीए प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का शुल्क 4129, बीए तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 3879, बीए पंचम व छठा सेमेस्टर 4179, बीकाम प्रथम व द्वितीय 9241, बीकाम तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर 8803, बीकाॅम पंचम व षष्ठम सेमेस्टर 9291, एमए प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर 8941, एमए तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 9191, विधि प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर 5659, विधि तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर 5509, विधि पंचम व छठा सेमेस्टर 6009 रुपये सालाना नान रिफंडेबल अनिवार्य शुल्क तय किया गया है। संवाद