फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहकारी समितियों को दिए जाएंगे ब्याज रहित 15 लाख रुपये

Sun, 21 Sep 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सहकारिता से लोगों को जोड़कर खुशहाली लाई जा सकती है। जिला सहकारी बैंक 2.5 से 3.0 करोड़ के फायदे में है। किसानों को खाद की किल्लत न हो इसके लिए सहकारी समितियों को ब्याज रहित 10-10 लाख रुपये दिए गए हैं। आगे 15-15 लाख रुपये देने की तैयारी है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी ने शनिवार को न्याय मार्ग स्थित बैंक की शाखा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सारे सहकार बैंक घाटे से उबर चुके हैं। बैंक और समितियों को कंप्यूटरीकृत करते हुए उन्हें आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि कोई भी सहकारी समिति का गठन कर बैंक से लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंकों की ओर से जन औषधि केंद्र, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप आदि खोलने की कवायद चल रही है। उन्होंने कहा बैंक अपनी एटीएम सेवा शीघ्र शुरू करने जा रहा है। समितियों के माध्यम से आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें