फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पहली दिसंबर को बस्ती सदर, बनकटी और कुदरहा में होने वाले प्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन कुल 1892 नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन


इसमें प्रधान के 1345 और पंचायत सदस्य के 547 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन शुक्रवार को भी होगा। 21 को पर्चों की जांच होगी। 23 को नामांकन वापसी और उसी दिन प्रतीक आवंटन होगा।

12 दिसंबर को मतगणना होगी। नामांकन करने वालों की भीड़ सुबह से ही ब्लॉकों पर जुटनी शुरू हो गई थी। तीन ब्लॉकों में नामांकन का कार्य शांति पूर्ण संपन्न हुआ।  
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधान के 104 पद के सापेक्ष कुल 480 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1204 पद के लिए 184 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। यहां पर कुल 139603 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

कुल 12 न्याय पंचायतों के लिए चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके सं संपन्न हुई। सुबह से ही नामांकन करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यहां के आरओ उप निदेशक कृषि डाक्टर पीके कन्नौजिया हैं।

यहां का निरीक्षण डीएम अनिल कुमार दमेले ने किया। कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक नामांकन के पहले दिन 78 प्रधान पद के सापेक्ष 315 और 872 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 172 लोगों ने नामाकंन दाखिल किया।

यहां पर कुल नौ न्याय पंचायतों में चुनाव होना है। 105825 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर, कोप, गौरा धुंधा, परमेश्वरपुर और मेहनौना में प्रधान पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। यहां के आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष मौर्य हैं।

सदर प्रतिनिधि के मुताबिक 107 प्रधान पद के सापेक्ष 550 और 1271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष कुल 101 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। यहां पर 10 न्याय पंचायतों में चुनाव होना है।

यहां के आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर जीसी द्विवेदी रहे। कुल 176257 मतदाता अपने मतों का प्रयोग पहली दिसंबर को करेंगे।

जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले व एसपी शिव हरि मीणा ने बनकटी ब्लॉक का निरीक्षण कर पंचायत चुनाव का जायजा लिया। अदेय प्रमाण पत्रों के लिए धन उगाही की शिकायत पर पल्ला झाड़ लिया कि जिला पंचायत स्वायत्त संस्था है।

उसके अधिकार क्षेत्र में वह दखल नहीं दे सकते। इस विषय पर वह जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से बात करेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने बीडीओ को माइक पर लोगों को प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के अतिरिक्त बाकी लोगों से बाहर चले जाने को कहला दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें