फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने दिए थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अफसर ने दिए थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। कुदरहा सीएचसी का प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने सोमवार को निरीक्षण किया। यहां कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जाएगा।
सचिव ने पाया कि एल वन के इस अस्पताल में 30 बेड हैं। डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमें तैयार की गई हैं। इसके रहने के लिए अलग से स्टाफ रूम की व्यवस्था की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैज वारिस ने बताया कि अस्पताल के अलावा एकता मैरिज हॉल में क्वारंटीन की व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर सात कमरे हैं। इसके साथ बाथरूम अटैच है। हॉल भी है जिसमें संख्या बढ़ने पर मरीजों को रखा जा सकेगा। आक्सीजन की भी व्यवस्था है।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सीएचसी में पर्याप्त सफाई की व्यवस्था रखें, आने-जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। सभी लोग मास्क लगाएं। मरीज का इलाज करते समय सुरक्षा किट में रहे। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि इस अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इन्हें सुरक्षा मानक के अनुसार किट उपलब्ध कराया गया है। प्रमुख सचिव ने गोटवा में पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एवं आयुष पैरामेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। प्रबंधक डॉ. वीके वर्मा ने पूर्व में ही जिला प्रशासन को इस आशय का पत्र दिया था कि यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों को रखकर इलाज किया जाय। बताया कि यहां पर करीब 112 बेड हैं। भूतल का हिस्सा डॉक्टर व स्टाफ के लिए आरक्षित रखा गया है। प्रथम तल पर महिला व द्वितीय तल पर पुरुषों के लिए बेड आरक्षित है। प्रमुख सचिव ने सीएमओ को निर्देशित किया कि वे यहां पर अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। इस दौरान आईजी विजय भूषण, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जावेद हयात, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुदौली में लॉकडाउन का जाना हाल
रुधौली। प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा सोमवार की सुबह रुधौली क्षेत्र में लॉकडाउन का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने मंडी समिति, जूनियर हाईस्कूल पर स्थापित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। सुबह सात बजे निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव व आईजी विजय भूषण ने
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए मंडी की दुकानों के सामने गोले बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विक्रेताओं को मास्क लगाकर व्यापार करने को कहा। उन्होंने मंडी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात करने भी निर्देश दिए, जिससे बगैर पास के व्यक्तियों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया जा सके। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह से कहा कि मंडी परिसर में प्रतिदिन ब्लीचिंग व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाना चाहिए। यहां से निकल कर दोनों अधिकारी जूनियर हाईस्कूल स्थित कम्युनिटी किचन पहुंचे। यहां बनाए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने किचन के बाहर टूटे हुए फर्श को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रतिदिन 400 से 500 गरीब परिवारों को ढूंढकर भोजन कराने के लिए भी निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने उपजिलाधिकारी को तहसील गेट पर थर्मल स्कैनर लगवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें