बस्ती। विकास भवन सभागार में बुधवार को उप कृषि निदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में देरी और क्रय केंद्रों पर उतराई शुल्क के नाम पर वसूली का मुद्दा उठाया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने स्पष्ट किया कि किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से उतराई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को पराली प्रबंधन, उन्नतशील बीजों की बुवाई और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करने की अपील की। संवाद