फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में कूदे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक विपिन यादव का पांचवें दिन भी पता नहीं चल सका। सोमवार को एसडीआरएफ गोंडा और अयोध्या की टीमों ने नदी में दिनभर सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक तलाशी के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। परिजन और ग्रामीण भी टांडा पुल के आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और सीओ बृजेश सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने एसडीआरएफ की टीम से युवक की तलाश के संबंध में जानकारी ली। टीम ने बताया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव ने 17 सितंबर को टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। इधर, युवक के परिजन भी रोजाना टांडा पुल पर पहुंचकर उसके मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें