फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में सीट नहीं...लंबी वेटिंग

Sun, 02 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- महाकुंभ मेला समाप्त होने के बावजूद ट्रेनों में भीड़ कम नहीं
विज्ञापन

- मुंबई, दिल्ली और पंजाब की ट्रेनों में अप्रैल तक आरक्षण फुल

बस्ती। ट्रेनों में लंबी वेटिंग से होली और रमजान पर घर आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई और लुधियान तक की ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक की सीटें अगले दो माह तक के लिए फुल हैं। महाकुंभ मेला समाप्त होने के बावजूद ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार दोपहर में बस्ती रेलवे स्टेशन पर अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस के पहुंचने पर कोच में भीड़ नजर आई। ट्रेन से प्लेटफाॅर्म पर उतरने में लोगों को दिक्कत हो रही थी।
रंगों का पर्व होली करीब है और रमजान भी शुरू हो रहा है। रोजगार के सिलसिले में गैर प्रांत में रह रहे लोग घर आने को उत्सुक हैं। इधर से जाने वालों की तादाद भी काफी ज्यादा है। इसलिए दोनों तरफ से सीटें नहीं मिल रही हैं। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब आदि को जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट के लिए पहुंचने वालों को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही हाल बाहर से घर आने वालों का भी है। रेलवे ने अभी तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, आम्रपाली एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल, जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस में तीस अप्रैल तक आरक्षित टिकट फुल है।
शनिवार दोपहर बारह बजे जब अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो स्लीपर कोच से एक महिला खाने का सामान लेने प्लेटफाॅर्म पर उतरना चाह रही थी। ट्रेन में भीड़ के कारण वह नहीं उतर पा रही थी। दूसरी ओर लोग ट्रेन में चढ़ रहे थे। अंत में महिला उतर नहीं पाई और उसे अपनी सीट पर बैठना पड़ा। जनरल हो या स्लीपर कोच सभी में एक जैसी स्थिति देखने को मिली।

कई जोड़ी ट्रेनें निरस्त होने से बढ़ी परेशानी
एक तरफ त्योहारी सीजन और दूसरी तरफ रूट डायवर्जन की वजह से कई ट्रेनें रेलवे ने रद्द कर दी है। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। कई ट्रेनों के रद्द होने के कारण जिन ट्रेनों का संचलन हो रहा है, उनमें भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सहालग और त्योहारी सीजन की वजह से लोग घर लौट रहे हैं। आगे ट्रेनों में और भी भीड़ बढ़ने के आसार हैं।

मैं कैंसर से पीड़ित हूं। मुंबई जाने के लिए टिकट लेेने आया हूं। नियमानुसार तत्काल टिकट मिल जाना चाहिए। लेकिन, कागज में कई कमी बताकर टिकट नहीं दे रहे हैंं। अब उच्चाधिकारी से मिलूंगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद रहीम

परिवार के साथ अहमदाबाद जाना है। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि अप्रैल तक ट्रेन में टिकट फुल है। तत्काल के लिए प्रयास करूंगा, मिल गया तो ठीक नहीं तो यात्रा कैंसल करनी पड़ेगी।
- अतुल कुमार मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें