फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ-दिल्ली व आगरा के लिए रोडवेज बसें नहीं

Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बस स्टेशन पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार, प्राइवेट बसों में ठुंस कर जा रहे यात्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं रोडवेज बसों की वजह यात्रियों को गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर यात्रियों को लंबी रूट की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, बरेली, आगरा जैसे शहरों में पहुंचने के लिए हो रही है। इसके चलते यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बस्ती डिपो में 87 बसें हैं। इनमें से 62 बसें लोकसभा चुनाव में लगाई गईं हैं। अब डिपो के पास 25 बसें बची हैं। इसके चलते सभी रूटों पर यात्रियों को समय से रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रही हैं। बस अड्डे पर गाजियाबाद जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री पुनीता यादव ने बताया कि ढाई घंटे से खड़ी हूं, लेकिन अब तक रोडवेज बस आई नहीं। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को यही बताया जा रहा है कि लंबी रूट की बसों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दी गईं हैं। मजबूरी में निजी बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

यात्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा तक की यात्रा करनी है, लेकिन तीन घंटे से रोडवेज बस नहीं मिल रही है। मजबूर होकर अधिक रुपये खर्च कर प्राइवेट वाहन से जाना पड़ेगा। यात्री अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बरेली और दिल्ली के लिए रोडवेज बस कई घंटे से नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में प्राइवेट वाहनों में सवारियों को वाहन मालिक ठूंस कर बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

...
कोट
बसों की कमी हो गई है। लंबी रूट की बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। 14 अथवा 15 मई तक सभी बसें आ जाएंगी। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। यात्रियों की संख्या होने के बाद बसें भेजी जा रही हैं।
आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें