फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 मेगावाट पाॅवर हाउस से भी राहत नहीं, उपभोक्ता परेशान

Sat, 27 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। विद्युत वितरण उपकेंद्र बनकटी के अधीन सैकड़ों गांवों में लगातार हो रही विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उमस भरी गर्मी में बार-बार बिजली कटने से उपभोक्ताओं को दिन-रात परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देईसांड़ उपकेंद्र से संचालित बानपुर, महादेवा, देईसांड़ और बनकटी नगर पंचायत फीडर के लिए दो माह पहले पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 5 मेगावाट से बढ़ाकर 10 मेगावाट कर दी गई थी, ताकि ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या हल हो सके। बावजूद इसके गुरुवार और शुक्रवार को लगातार कटौती के कारण उपभोक्ताओं को केवल 8-9 घंटे बिजली मिल रही है।
क्षेत्रीय निवासी विजय शंकर पांडेय, सियाराम मणि, वारिश अली, नारायण पाल और अन्य ने बताया कि पिछले चार महीनों से हाईटेंशन और लो टेंशन तार बदलने का काम चल रहा था, जिसके दौरान 8-8 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बानपुर निवासी सदानंद मिश्रा ने कहा कि अब दिन-रात मिलाकर महज 8-10 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई और एक्शन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। उपभोक्ताओं ने नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें