फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओहदा नहीं, ड्यूटी के हिसाब से मेहनताना

Thu, 16 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इस बार पुलिस कर्मियों के चुनाव ड्यूटी भुगतान के मानक में बदलाव किया है। इस बार पुलिस कर्मी के कैडर के  हिसाब से मानदेय मिलेगा न कि पद के हिसाब से। जैसे यदि इंस्पेक्टर को सब  इंस्पेक्टर स्तर की ड्यूटी ली जा रही है तो उसी हिसाब से भुगतान होगा। बृहस्पतिवार को इसकी मंजूरी का शासनादेश भी जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, राज्य सशस्त्र बलों, होमगार्ड, चौकादीर का श्रेणीवार पारिश्रमिक (मानदेय) तय कर दिया है।  शासनादेश के अनुसार चुनाव में पिकेट, बैरियर, मोबाइल, मतदान केंद्र और पोलिंग बूथ पर लगाई जाने वाली ड्यूटी पर सेक्टर आफिसर और जोनल पुलिस आफिसर को 1500 रुपये एकमुश्त दिया जाएगा। निरीक्षण करने वाले निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर को पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र की विशिष्ट ड्यूटी पर 350 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी और आरक्षी को 250 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। होमगार्ड और चौकीदार को 150 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। लेकिन जिनको श्रेणीवार मानदेय का भुगतान किया जाएगा, उनको लंच पैकेज नहीं दिए जाएंगे। इस बारे में डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि केंद्रीय बलों व राज्य पुलिस के जवानों को जिस जिले में मतदान ड्यूटी पर लगाया जाएगा, वहीं उन्हें भुगतान मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें