फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना से कोई नया संक्रमित नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में कोरोना से कोई नया संक्रमित नहीं मिला
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 2346 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार के अनुसार, जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या अब 23 है। इसमें सात संक्रमित जिले के हैं। अब तक 11356 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 330 लोगों की जान जा चुकी है। अब भी 10 हजार 626 लोगों की रिपोर्ट आनी है। कोरोना जांच के लिए अब तक छह लाख 67 हजार 524 सैंपल लिए जा चुके हैं।
इसमें छह लाख 56 हजार 898 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से छह लाख 45 हजार 189 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन का खतरा टला नहीं है। ऐसे में बचाव के साथ ही घर से बाहर निकलें। मास्क लगाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना जांच के लिए विभिन्न स्वास्थ्य टीमों की ओर से शहर और गांवों में कैंप लगाकर 4171 सैंपल लिए गए है। इसमें एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच शामिल है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर और रोडवेज पर भी कोविड की जांच के लिए यात्रियों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें