बस्ती। रुधौली पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने बेटी की शादी 29 नवंबर 2020 में काली प्रसाद सोनी निवासी लोहरौली थाना परसरामपुर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुरालियों ने कार व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। रुधौली पुलिस ने पति के अलावा ससुर समयदीन, सास श्यामराजी और आशीष पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।