फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं: अनुप्रिया

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं केंद्रीय मंत्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार सुबह डाक बंगले पर पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस समय देश में 24 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर सरकार का पूरा ध्यान है। साथ मौजूद प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने कहा कि अब प्रदेश की जेलों की व्यवस्था में काफी सुधार आया है। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जाते समय कुछ समय के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी के विधायक व प्रदेश के कारागार मंत्री जयकिशन जैकी ने डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। 
एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर जगह कार्यकर्ताओं की सुुनवाई हो रही है। ब्यूरोक्रेसी सरकार के दिशा-निर्देश पर पूरी तरह काम कर रही है। लोकसभा टिकट वितरण के मामले को केंद्रीय मंत्री यह कहकर टाल गईं कि अभी एक साल का समय है। मंत्री ने कहा कि सभी विधायक, सांसद अपने क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। जनता के बीच रहकर और उनकी समस्याएं सुनें, उसका निस्तारण भी करें। 
विज्ञापन

--------
इनसेट
पिछली सरकारों में जेल से होता था षड्यंत्र 
कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जेलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ। पिछली सरकारों में जो अपराधी जेल में बैठकर षड्यंत्र कर रहे थे, वे अब प्रदेश छोड़ रहे हैं। भाजपा सरकार में जेल में बंद माफिया और दबंगों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पाल, संगम लाल गुप्ता, राम सिंह पटेल, विवेक चौधरी, राजमणि पटेल, रामनयन पटेल, रामकुमार पटेल, प्रमोद कुमार आर्य, अतुल पटेल विशाल सिंह,  बौद्ध अरविंद सिंह पटेल, झिनकान चौधरी, रमेश चंद भारती, अभिषेक आर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें