फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी : लोकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण, व्यापारी सम्मान समारोह मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समुदाय किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बस्ती मंडल के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने व्यापारियों से निडर होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शक्ति शरण उपाध्याय, प्रवीण सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राणा महेंद्र प्रताप, किशन सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव, आलोक कुमार दुबे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, भरत राम उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें