फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का नहीं लगा सुराग, लखनऊ में हुई तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर का नहीं लगा सुराग, लखनऊ में हुई तलाश
विज्ञापन

हर्रैया। नदायें गांव से लापता किशोर का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मोबाइल सर्विलांस से मिले अंतिम लोकेशन के आधार पर गठित टीम लखनऊ भी गई, मगर कुछ खास हाथ नहीं लगा। इधर अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित हैं।
बृहस्पतिवार को खेत में काम करके लौट रहा 14 वर्षीय किशोर श्याम विशेषरगंज मार्ग पर भुसड़िया गांव के सामने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बताया कि शुक्रवार की सुबह श्याम ने मोबाइल फोन से कॉल कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

बताया था कि दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। जिस नंबर से श्याम ने कॉल की, सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली। उसके बाद टीम लखनऊ रवाना हो गई। मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ गई टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जिससे लोकेशन भी नहीं पता चल पा रहा है। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें