संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान के प्राचीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से सोमवार को फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमियों ने फूलों की होली खेली। यात्रा में कस्बे के व्यापारी, नौजवान के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान कस्बे की दुकानें भी व्यापारियों ने बंद कर हाथ में खाटू श्याम झंडा लेकर जय घोष करते रहे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहींं।
बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से खाटू श्याम की झांकी के साथ फूलों की वर्षा करते हुए कस्बे के सर्राफ मोहल्ला, सब्जी मंडी, राम लीला मैदान, विजयनगर तिराहा, चौक, हर्रैया तिराहा, महागौरी मंदिर, गुड मंडी, सोसायटी रोड सहित पूरे बाजार में ले जाई गई। निशान यात्रा वृंदावन मैरिज हॉल में पहुंची, जहां पर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल माैजूद रहे।ा