फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के तीन मामलों में नौ पर केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के लालगंज व छावनी थानाक्षेत्र में मारपीट के तीन मामलों में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के अईलिया में चंद्रकला पत्नी परशुराम ने तहरीर दी कि गांव के रितिक, मुस्कान, चंद्रकला पत्नी सुरेश व अमरजीत ने उसकी नतिनी अंजली को अकारण मारापीटा और मोबाइल तोड़ दिया। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के पिपरपाती में जमीन विवाद में मारपीट में चंद्रजीत ने गांव के रामबृक्ष, इंद्रजीत निवासी पिपरपाती एहतमाली और दिलीप निवासी गोविंदापुर पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उधर, छावनी थाना क्षेत्र के टिकरिया के राजेश सिंह ने पड़ोसी हरेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया कि वह नशे में आएदिन गाली-गुप्ता व अभ्रदता करते रहते हैं। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे लाठी लेकर दरवाजे पर आ गए। भाई व घर की महिलाओं को गाली देते हुए बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे। भाई योगेंद्र प्रताप सिंह ने मना किया तो उन्हें लाठी से मारने लगे। बीच बचाव करने पर हम लोगों को लाठी से मारा। अब भी वह और उसके पिता राघवेंद्र प्रताप सिंह धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलोंं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें