फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौ करोड़ रुपये से चमकेंगे पर्यटन स्थल

Wed, 29 Apr 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पर्यटन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए नाै करोड़ रुपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सृजित करने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। यह जानकारी सूचना विभाग के जरिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर्रैंया विधानसभा क्षेत्र में स्थित चतुर्भुजी मंदिर लोनिया का पर्यटन विकास के लिए 75 लाख रुपये, महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रुपये, रूधौली के विकास खंड भानपुर में बैडवा समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 78 लाख रुपये, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72 लाख रुपये, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा भारीनाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास के लिए 1.06 करोड़ रुपये तथा बस्ती सदर के बीएमसीटी मार्ग बस्ती कैम्पियरगंज स्थित कोडरा चौराहे पर शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 1.07 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा में भदेश्वरनाथ गांव में स्थित शिवधाम श्री बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए दो करोड़ रुपये, रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रुपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गगिया कोहल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 65 लाख रुपये, बस्ती सदर मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 45 लाख रुपये तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल श्री तपसीयंधाम आश्रम में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपय की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें