फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सप्ताहिक बंदी के बाद खुलीं एजेंसियां, लंबी कतार के बीच हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। रसोई गैस के लिए मंगलवार को रोजाना की अपेक्षा भीड़ बढ़ गई थी। एक दिन पहले सोमवार को साप्ताहिक बंदी और इसके दो-तीन दिन पहले तक कई एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही। सुबह से ही लोग खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पर पहुंचने लगे। नौ बजे एजेंसी खुलने के समय तक सभी जगहों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

अधिकांश जगहों पर टोकन लेने के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। भीड़ अधिक होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ता निराश लौट गए। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां एजेंसी काउंटर से लेकर 300 मीटर की दूरी तक उपभोक्ता कड़ी धूप में सड़क के किनारे खड़े रहे। कई बार लाइन में आगे पीछे होने के चक्कर में हल्ला भी मचा। धक्का-मुक्की के बीच लोग जैसे- तैसे काउंटर तक पहुंच रहे थे। उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी की तरफ से भीड़ के हिसाब से पर्याप्त काउंटर नहीं है। आरोप भी यह लगाया कि एजेंसी की तरफ से जानबूझकर भीड़ एकत्र की जा रही हैं ताकि सिलिंडर न देने का बहाना बनाया जा सकें। कमोवेश यही हाल सिविल लाइंस स्थित एजेंसी पर भी देखा गया। यहां भीड़ एजेंसी परिसर से बाहर सड़क के किनारे पेड़ों के नीचे दिखाई पड़ी। कटरा स्थित एजेंसी और उसके बड़ेवन स्थित गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। मालवीय रोड स्थित एजेंसी, पटेल चौक, अस्पताल चौराहा स्थित एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। आधे से अधिक उपभोक्ता दोपहर तक लाइन लगाने के बाद निराश लौट गए। इस दौरान टोकन लेने के चक्कर में उपभोक्ता और एजेंसी कर्मचारियों से कहासुनी भी कई बार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें