फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुएं में गिरी नीलगाय, निकाली गई

Mon, 20 Jan 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर थाने के भतरिन्हाजोत गांव का मामला
विज्ञापन


नगर बाजार(बस्ती)। कुत्तों से बचने के लिए भाग रही नीलगाय खेत में बने कुएं में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रेंजर कप्तानगंज को दी। वन विभाग के कर्मचारियों को भेज कर ग्रामीणों की सहायता से नीलगाय को बाहर निकलवाया। नीलगाय को जैसे ही कुएं के बाहर से निकला गया, वह फिर से खेतों की ओर भाग गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर बाजार के भतरिन्हाजोत के सीवान में कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को दौड़ा लिया। बचने के लिए नीलगाय भागते समय एक सूखे कुएं में गिर पड़ी। कुएं का व्यास कम होने की वजह से नीलगाय उसी में फंस गई। रात अधिक होने की वजह से ग्रामीणों ने सुबह रेस्क्यू करने करने का फैसला किया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसी बीच सूचना पाकर वन विभाग के फाॅरेस्ट गार्ड राजेश कुमार पाण्डेय, काशीराम, उमेश सिंह व उमेश पहुंच गए। गांव निवासी उमेश दुबे व अरूण कुमार दुबे ने अपने इंजन से कुएं में पानी भरना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे कुएं में पानी भरता गया नीलगाय ऊपर आ गई। रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने बताया कि नीलगाय को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें