फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में चला अभियान, नशे में वाहन चलाते पकड़े गए नौ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यातायात पुलिस की ओर से शनिवार की देर रात हाईवे के विभिन्न टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान नौ लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में वाहन चालकों को शराब के नशे में पाया। उनके वाहनों का चालान किया गया। हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसा कृत्य न करें। वहीं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 446 वाहनों का तीन लाख 87 हजार 500 रुपये का चालान किया गया।
एडीजी यातायात का फरमान आने के बाद स्थानीय यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ यातायात प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम रात आठ बजे से सड़क पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी। यह रात 11 बजे तक चला। लखनऊ- गोरखपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र मड़वानगर, छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी और लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर नगर बाजार थाना क्षेत्र के अक्सड़ा टोल प्लाजा चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें