टिनिच। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विकास गौड़ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
डॉ. विकास गौड़ ने बताया कि मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता और अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. प्रदीप शुक्ल, डॉ. दीपिका सचान, डॉ. अनीता गौड़, एएनएम सरिता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद