फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे मालव्य सिंह

विज्ञापन
उपविजेता ट्रॉफी के साथ मालव्य सिंह।-स्वयं
विज्ञापन
बहादुरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी डॉ. राजवंत सिंह के बेटे मालव्य सिंह ने सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। हालांकि फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

29 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ओमान, कुवैत, कतर, दुबई, सऊदी अरब, शारजाह और बहरीन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मालव्य ने विदेशी खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। इससे पहले 12 अगस्त को वाराणसी में हुए क्वालीफाइंग मुकाबले में जीत दर्ज कर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी।
मालव्य गोरखपुर स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र हैं। उनके पिता डॉ. राजवंत सिंह ने बताया कि मालव्य को कई वर्षों से बास्केटबॉल में रुचि है। उनकी उपलब्धि पर कलवारी के प्रशासक दिनेश चंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, हरिश्चंद्र यादव और मनोज जायसवाल समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


विदेशी खिलाड़ियों के बीच भी दिखाया दम
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मालव्य के फाइनल तक पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें