ट्रक को बचाने मे हाइवे की रेलिगं टकरायी एनएचएआई एम्बुलेंस
- फोटो : BASTI
रेलिंग से टकराई एनएचआई एंबुलेंस, एक की मौत, एक गंभीर
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास की घटना
गलत दिशा से आ रहे ट्रक को बचाने में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चौकड़ी स्थित टोल प्लाजा की एनएचआई एंबुलेंस रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार देवरिया जिला निवासी 55 वर्षीय कर्मी विजय शंकर तिवारी की मौत हो गई। जबकि, अंबेडकर नगर जिले के सिरमौर खानपुर निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र शुक्ल पुत्र परमात्मा शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे अयोध्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एंबुलेंस शुक्रवार की देर शाम फैजाबाद से रिपेयरिंग/ सर्विस कराकर टोल प्लाजा की ओर जा रही थी। विक्रमजोत पुलिस चौकी के सामने विपरीत दिशा से गलत लेन में आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकराते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुई चली गई। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक राकेश तिवारी फरार हो गया। मौके पर थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय, चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय मय पुलिस टीम पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छावनी क्षेत्र में ट्रक को बचाने मे हाइवे की रेलिगं टकरायी एनएचएआई एम्बुलेंस- फोटो : BASTI