फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आगमन की तैयारी, अधिकारियों ने किया मिल का निरीक्षण

विज्ञापन
विधायक दयाराम चौधरी, डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने मुण्डेरवा शुगर मिल का किया - फोटो : BASTI
विज्ञापन
- 21 नवंबर को शुगर मिल उद्घाटन के लिए मुंडेरवा जा रहे हैं सीएम
विज्ञापन

- अधिकारियों ने मंच, हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। शुगर मिल में मुख्यामंत्री कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा और विधायक दयाराम चौधरी तैयारियों का निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को मुंडेरवा शुगर मिल का उद्घाटन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मिल आवासों में रह रहे लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम तक दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने मंच, हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर सीडीओ अरविंद पांडेय, एएसपी पंकज कुमार, एडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम प्रकाश शुक्ल, प्रधान मिल प्रबंधक बृजेंद्र द्विवेदी, पूर्व जीएम आरपी सिंह, चीफ इंजिनियर विजय कुमार सिंह, सुरेश सिंह चौहान, नवीन शुक्ल, सदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, आशीष त्रिपाठी, आरपी सिंह, मनीष कुमार, मिथलेश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश पांडेय, संतबली चौहान, धर्मराज मौर्या, दिनेश चौधरी, रामतौल, कुंवर पाल, उमाशंकर चौधरी, चंद्रभूषण पांडेय, सूरज पांडेय, आशीष चौधरी, जितेंद्र राय, बब्लू पांडेय, हरिशंकर राय, लालचंद चौधरी आदि शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें