सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के शेखापुर चक दोस्त मोहम्मद टोला इटहिया गांव में मंगलवार सायं करीब सवा पांच बजे नवविवाहिता उर्मिला देवी पत्नी रमेश चौधरी का शव छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा को तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत के पति रमेश चौधरी ने बताया उर्मिला का घर सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के नवेलवा गांव था लेकिन वह बचपन से सोनहा थाना क्षेत्र के खाजेपुर अपनी मौसी चंद्रावती पत्नी कौशल किशोर के घर रहती थी। मौसी चंद्रावती ने ही अपने घर से उसकी शादी की थी।
खाजेपुर में उर्मिला की मौसी के नाती का जन्मदिन था। वहां जाने के लिए दोनों लोग तैयार हो रहे थे। रमेश के अनुसार, उसने उर्मिला से कहा कि कमरे से जाकर जूते ले आओ। उसका कहना है कि कमरे में जाकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन दरवाजा नहीं खोला। कमरे में लगे जंगले से देखा तो उसका शव पंखे के कुंडे से लटका दिखा। इसकी शादी 2 जून 2025 को हुई थी। रमेश चौधरी मुंबई रहते थे। शादी के बाद से घर घर पर ही हैं। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।