रविवार को सुबह महिला की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। घटना सुन वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई। सूचना पर पहुंचे हर्रैया प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह पुलिस टीम के साथ घटना की छानबीन में जुट गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
मृतिका की मौत की सूचना पर मायके (महुआ लखनपुर) वाले भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतिका के ससुरालियों का कहना है कि नेहा ने छत की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मायके वालों ने उसकी लड़की को दहेज उत्पीड़न साथ हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे पुलिस हत्या व आत्महत्या को लेकर खुद उलझ गई है।
वहीं, गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। महिला कि बीते वर्ष नवंबर को शादी हुई थी। पुलिस ने महिला पति व सास को हिरासत में ले लिया है। सीओ संजय सिंह ने घटनास्थल पहुंचे। घटना जानकारी लिया।
इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि महिला का शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मायके वालों ने अभी थाने पर तहरीर नहीं दिए हैं।