फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चालू शिक्षा सत्र में छात्रवृत्ति आवेदन के लिए नई समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्व दशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक एवं संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन तथा लाॅक करने के लिए संशोधित समय सारिणी निर्गत है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि 31 दिसंबर तक विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना, 17 फरवरी तक पीएफएमएस पर छात्रों का वेलिडेशन, 10 जनवरी तक छात्र द्वारा पंजीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी तक छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन, 15 जनवरी तक फाइनल प्रिंट, 17 जनवरी तक हार्डकाॅपी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा, 20 जनवरी तक विद्यालय द्वारा आवेदनपत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित, 21 से 31 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन, 21 से 28 जनवरी तक एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी, 29 जनवरी से 03 फरवरी तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना, त्रुटियां संशोधन के पश्चात विलंबतम पांच फरवरी तक छात्रों द्वारा सही आवेदन विद्यालय में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सात फरवरी तक संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करना, 10 से 13 फरवरी तक एनआईसी द्वारा पुनः स्क्रूटनी तथा 29 जनवरी से 24 फरवरी तक जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा लॉक, 26 फरवरी तक मांग सृजन तथा 28 फरवरी तक धनराशि का अंतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें