बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें भीषण ठंड में कोहरे की वजह से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को घंटों तक प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
रेलवे समय सारिणी के अनुसार, मंगलवार को जाने वाली नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 14 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:57 बजे आने का समय निर्धारित है, मगर दोपहर में 3:30 बजे के बाद यह ट्रेन स्टेशन पहुंची। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन के शाम 4 बजे आने का समय था। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन बुधवार की रात 1:40 बजे आने की संभावना है।
राप्तीसागर-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस 11 घंटे, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 3:30 घंटे, लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 4 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से चल रही है।