फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी हैं नए कृषि कानून : जयंत

विज्ञापन
रूधौली में किसान पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
किसान विरोधी हैं नए कृषि कानून : जयंत
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। कस्बे में रालोद की ओर से मंगलवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इन कानूनों की वापसी तक आंदोलन चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है, लेकिन जब खाद और बीज महंगे मिलेेंगे तो आय दोगुनी कैसे होगी। संगठन राष्ट्रीय महासचिव राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि समय से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के करीब 60,555 करोड़ रुपये चीनी मिलों में फंसे पड़े हैं। उनके भुगतान के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। महापंचायत को राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव गंगा सिंह सैंथवार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें