फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाचा की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
चाचा की हत्या में वांछित भतीजा हुआ गिरफ्तार-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव मे पिछले मंगलवार की रात अपने चाचा की चाकू गोद कर हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त रिजवान को सोनहा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कुर्थिया गांव निवासी मोहम्मद सगीर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा था कि उसके भतीजे रिजवान ने उसके बाबा के खाली पड़े घर से दो बोरी धान चोरी कर लाया था। जिसके लिए मंगलवार की रात उसके पिता हिदायत अली उसे डांट रहे थे। इसी बीच उनका भाई जमील (35) वर्ष भी आ गया और उसे नशेड़ी कहकर डांटने लगा। जिससे नाराज रिजवान ने अचानक जमील के ऊपर बाएं हाथ के नीचे पेट में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
आनन-फानन में परिवार के लोग सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में सोनहा पुलिस ने मो सगीर की तहरीर पर आरोपी रिजवान के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक सोनहा महेश सिंह ने बताया कि रिजवान का आपराधिक इतिहास है। पूर्व में भी इसके विरुद्ध थाना सोनहा में ही केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनके साथ थाने के उपनिरीक्षक जय शंकर पांडेय, आरक्षी बसंत गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें