फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल के लकी थापा ने हरियाणा के जल्लाद को दी पटकनी

विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट में कुश्ती लड़ते पहलवान
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ अमरेंद्र यादव ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर और हाथ मिलवाकर कराया। पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए पहलवानों के बीच करीब 12 मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


पहली कुश्ती में प्रियांशु मिश्रा और कप्तानगंज के श्रीराज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें श्रीराज ने जीत दर्ज की। दूसरी चैलेंज कुश्ती में हरियाणा के मोहित ने बस्ती के गट्टू यादव को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में बस्ती के गट्टू यादव ने गोंडा के गोलू को पटखनी दी। चौथी कुश्ती में नेपाल के लकी थापा ने हरियाणा के जल्लाद को हराकर जीत हासिल की। वहीं, पांचवें मुकाबले में हरियाणा के शब्बू ने बस्ती के पलक को शिकस्त दी। कुश्ती मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका गोरखपुर के गुड्डू पहलवान ने निभाई। इस दौरान अयोध्या के मनीराम दास, आयोजक रणजीत सिंह यादव, राकेश, राजेश यादव, रोहित, अरुण सिंह, बबलू यादव, बृजेश यादव और प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें