फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हस्त नक्षत्र और विष्कंभ योग मेंं आज मनेगी धनतेरस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीपोत्सव के पर्व पर इस वर्ष धनतेरस और दिवाली के दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है, जबकि दिवाली पर प्रदोष काल में माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि छह नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन शाम 5:50 से 7:47 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। हस्त नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग भी बन रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करना शुभ माना जाता है।
आठ नवंबर, रविवार को नरक चतुर्दशी और दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान का शुभ समय सुबह 5:23 से 6:21 बजे तक रहेगा। इस दिन स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। वहीं, दिवाली पर माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। लखनऊ के पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:42 से 7:39 बजे तक है। यह समय प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न का विशेष संयोग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का संदेश भी देती है। इस अवसर पर घरों में दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि, आरोग्य और शांति की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें