फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, पांच को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान कार्ड बनाने में ढिलाई बरतने पर पांच सीएचसी के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन के निर्देश पर 25 नवंबर से एक माह का विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा जनपद स्तर से लेकर स्टेट लेवल तक हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, खराब प्रगति पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने पत्र जारी कर पांच अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सुधार नहीं होने की दशा में वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
बताया कि सीएचसी रामनगर, सांऊघाट, विक्रमजोत, कप्तानगंज, पीएचसी बनकटी के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जारी नोटिस में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा है कि अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश हैं, लेकिन आप सभी की ओर से अभियान के दौरान काफी कम कार्ड बनाए गए हैं। भारत व राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में रूचि नहीं ली जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। सभी से कार्ड कम बनने के संबंध में स्पष्ट कारण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसी के साथ शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के लिए अपनी कार्य योजना भी प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें