फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे की मार रेल संचालन पर देखने को मिल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी में यात्री स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। साथ ही, रोडवेज बसों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। रोडवेज बसें पहले जो दूरी दो घंटे में तय करती थीं, अब उन्हें एक से डेढ़ घंटे अधिक लग रहा है। शाम ढलने के बाद ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन न के बराबर हो गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण बस्ती के रास्ते से जाने वाली अधिकतर ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। वैशाली सुपर फास्ट जैसी ट्रेन भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा मृत भारत एक्सप्रेस आठ घंटे, बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे टिनिच क्षेत्र के यात्री श्यामसुंदर व महिला यात्री सुनीता ने बताया कि पांच घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनें लेट होने से रात के समय प्लेटफॉर्म पर रात गुजारनी मुश्किल हो जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें