फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाव्या का प्रदेश की बास्केटबाल टीम में चयन

Thu, 11 Apr 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बास्केटबॉल खिलाड़ी 
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स में ले चुकी है हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। शंकरपुर गांव के विवेक सिंह की बेटी नाव्या का चयन उत्तर प्रदेश की बास्केटबाल टीम में हुआ है। वह बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पुडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम से खेलेगी।
नाव्या लखनऊ के जयपुरिया स्कूल में 10वीं की छात्रा हैं। वह बास्केटबाल का प्रशिक्षण एएफएस ट्रेनिंग एकेडमी से ले रही हैं। नाव्या के बाबा डॉ. वीके सिंह किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं दादी मालती सिंह गृहिणी हैं। इन दिनों नाव्या का परिवार शंकरपुर गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चयन की सूचना मिलते ही पैतृक आवास पर लोगों ने पहुंचकर बधाई दी। फेसबुक व एक्स पररीाी नाव्या पर लोग बधाई दे रहे हैं। नाव्या छत्तीसगढ़ में चार से सात जनवरी 2024 तक चले 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 के बास्केटबॉल गर्ल्स अंडर-17 में भाग ले चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें