फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडी समिति पहुंचे डीएम, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Thu, 11 Apr 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीएम अंद्रा वामसी ने नवीन मण्डी स्थल का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
डीएम ने कार्मिकों के प्रशिक्षण केंद्र केडीसी का भी लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी बुधवार को नवीन मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। यहां कराए जा रहे कार्यों के चलते व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। परिसर में मिट्टी की नई पटान मिली। उन्होंने रोलर चलवाकर समतलीकरण कराने के निर्देश दिए।

यहां से निकलने के बाद डीएम कार्मिकों के प्रशिक्षण सेंटर केडीसी पहुंचे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कॉलेज के हॉल व कमरों के फर्श पर समुचित सफाई न पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रत्येक कमरों के फर्श की धुलाई कराई जाए। मौके पर कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी उपयोग में लाई गई वस्तुओं का मलबा फेंका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशिक्षण शुरू होने से पहले पूरा परिसर स्वच्छ दिखना चाहिए। कॉलेज के हाॅल में रंगाई कराने के लिए कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि परिसर के आसपास निरंतर सफाई कराई जाए। इस मौके पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ/ कार्मिक प्रभारी जयदेव सीएस, सीआरओ संजीव ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें