फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रों में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें बांटीं

Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय कठवतिया सांवडीह में कक्षा 5 में नामांकित 10 बच्चों में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक बंशराज गुप्ता और काली प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में शिक्षा प्राप्ति की प्रबल इच्छा है किन्तु संसाधनों का अभाव उनके रास्ते में रोड़ा बन जाता है। विद्यालय के छात्र नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना जीवन संवार सके इस उद्देश्य को लेकर स्वतः प्रयास करके 10 बच्चों में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। बताया कि छात्राें को इसके लिए तैयारी भी कराई जा रही है। पूरा प्रयास है कि कन्या प्राथमिक विद्यालय कठवतिया सांवडीह के छात्र नए कीर्तिमान बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें