फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायालय परिसर से शुक्रवार को 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए वाहन रवाना किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से भेजे गए प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए विधिक सेवा/ सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रचार वाहन के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें