फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएसए कार्यालय पर राष्ट्रीय संयुक्त मंच का धरना 21 सितंबर को

Tue, 05 Sep 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच ‘एनजेसीए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बैठक कर संघर्ष की रणनीति तय की।
विज्ञापन

जागरुकता के लिए विकास क्षेत्र वार तिथि घोषित करते हुए बताया कि आठ सितंबर को कुदरहा, 9 को दुबौलिया, 11 को सल्टौआ, 12 बस्ती सदर, 14 विक्रमजोत, 15 रूधौली, 16 कप्तानगंज, 18 बनकटी, 19 सितंबर को बहादुरपुर के बीआरसी पर शिक्षकों की बैठक तय की गई है। संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कटेश्वर पार्क में नगर क्षेत्र की बैठक में कहा कि 21 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला प्रवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ल, महमूद आलम, सरिता त्रिपाठी, किरण सिंह, जावेद मुस्तफा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें