फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वैदिक संस्कारों को स्थापित करना चाहता है आर्य समाज

Tue, 05 Sep 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ईश्वर को सर्वव्यापक मानने, त्यागपूर्वक भोग करने तथा लोभमुक्त होकर तनावमुक्त शांतियुक्त जीवन जीने का संदेश वेद देता है। वेद हमें त्यागपूर्वक भोग की आज्ञा देते हैं। ईश्वर को सर्वव्यापक मानने से हम अपराध व दुर्गुण दुर्व्यसनों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

यह कहना है आचार्य बृजेश का। वह सोमवार को आर्य समाज नई बाजार की ओर से नई कॉलोनी करुवा बाबा में आयोजित श्रावणी उपकर्म एवं वेद प्रचार उत्सव को संबोधित कर रहे थे। आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य समाज लोगों के जीवन से लुप्त हुए वैदिक संस्कारों को फिर से स्थापित करना चाहता है। कार्यक्रम में अनीता राजेन्द्र और दिलीप कसौधन मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर रामकृष्ण जायसवाल, स्नेह सेठी, अरविन्द साहू, शोभा आर्य, राजेश बरनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें