फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोशन होगा राष्ट्रीय राजमार्ग हादसों पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या-बस्ती नेशनल हाईवे 27 पर चिह्नित स्थलों पर तेजी से स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। इससे हादसे पर लगाम भी लग सकेगा और वाहनों को फर्राटा भरने में आसानी आएगी। कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे खंभों पर लाइटें लग गई हैं, जिससे जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग रोशनी से जगमगा उठेगा। लाइटें लगने के बाद सड़क से गुजर रहे जंगली जानवरों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

राजमार्ग से सटे गांवों और झाड़ियों से अक्सर निराश्रित पशु, अन्य जानवर निकल आते हैं। लाइट होने पर इसे चालक दूर से देख सकेंगे। रात में सड़क पर आवारा पशु डेरा जमा लेते हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइट की व्यवस्था कर ली है। इस पर सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें बल्ब से लेकर तार, पोल आदि कार्य शामिल है। ग्रामीण रजनीश, रमेश, आशीष, उपेंद्र यादव आदि का कहना है कि लाइट लगने से रात में सफर करने में आसानी होगी।
बताया गया कि जहां, लाइट की आवश्यकता थी वहां यह कार्य कराया जा रहा है। इसमें हड़िया ओवरब्रिज, बड़ेवन, फुटहिया, गोटवा, चैनपुरवा, महराजगंज, संसारीपुर समेत आदि स्थानों पर लाइटें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस लाइट से सड़क पर दूधिया रोशनी फैलेगी। इसके अलावा घनी आबादी वाले स्थलों पर भी लाइट लगवाने की योजना बनी है। पहले चरण में दो हजार लाइटें लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें